कैंसर अस्पताल के सामने स्कूटर सवार को घेरा; तेजधार हथियार की नोक पर की लूट

Edited By Vatika,Updated: 10 Jul, 2026 09:24 AM

robbery ludhiana

कमिश्नरेट पुलिस की मुस्तैदी के दावों को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ लुटेरों ने सरेआम एक और सनसनीखेज वारदात को

लुधियाना (राज): कमिश्नरेट पुलिस की मुस्तैदी के दावों को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ लुटेरों ने सरेआम एक और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला है। यहाँ समराला चौक से डाबा लोहारा रोड की तरफ जा रहे एक एक्टिवा सवार युवक को फ्लाईओवर के ऊपर घेर लिया गया।

तेजधार हथियार तानकर दी जान से मारने की धमकी 
लुटेरों ने युवक पर तेजधार हथियार तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी और उसका कीमती एप्पल आईफोन-14 मोबाइल फोन और आसुस कंपनी का महंगा लैपटॉप समेत पूरा बैग जबरन छीन फरार हो गए। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और थाना मोती नगर की पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित लक्की ने बताया कि वह अपने एक्टिवा (Activa) स्कूटर पर सवार होकर समराला चौक से डाबा लोहारा रोड की तरफ जा रहा था। जब वह लुधियाना के प्रसिद्ध कैंसर अस्पताल के बिल्कुल सामने बने फ्लाईओवर के ऊपर पहुँचा, तो उसका फोन बज उठा। वह स्कूटर को फ्लाईओवर के किनारे खड़ा करके अपना मोबाइल फोन सुनने लगा। पीड़ित के मुताबिक, वह फोन पर बात कर ही रहा था कि तभी अचानक पीछे से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर 3 अज्ञात व्यक्ति आए। 
 
लुटेरों ने बेहद शातिर तरीके से अपनी मोटरसाइकिल पीड़ित की एक्टिवा स्कूटर के बिल्कुल आगे अड़ा दी ताकि वह भाग न सके। पीड़ित कुछ समझ पाता, इससे पहले ही मोटरसाइकिल से उतरे बदमाशों ने लोहे की तेजधार हथियार निकाली और सीधे पीड़ित की छाती पर तान दी। हथियार की नोक पर लुटेरों ने पीड़ित को सरेआम ललकारते हुए कहा कि जो कुछ भी उसके पास है, चुपचाप उनके हवाले कर दे, अन्यथा उसे वहीं काट डालेंगे। मौत सामने देख पीड़ित सहम गया। लुटेरों ने पीड़ित के हाथ से उसका कीमती एप्पल आईफोन-14 (Apple iPhone 14) मोबाइल फोन और एसुस का लैपटॉप छीन लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!