हरजिंदर ह+त्याकांड में बड़ा खुलासा! मुख्य आरोपी रवि कुमार के आतंकी नेटवर्क से जुड़े तार

Edited By Vatika,Updated: 11 Aug, 2026 09:29 AM

harjinder murder case

टिब्बा रोड इलाके में हरजिंदर सिंह की बेरहमी से की गई खौफनाक हत्या के मामले में कमिश्नरेट पुलिस की जांच में एक चौंकाने वाला और बड़ा खुलासा

लुधियाना (राज) : टिब्बा रोड इलाके में हरजिंदर सिंह की बेरहमी से की गई खौफनाक हत्या के मामले में कमिश्नरेट पुलिस की जांच में एक चौंकाने वाला और बड़ा खुलासा हुआ है। इस जघन्य हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवि कुमार, जिसका पुराना और गहरा नाता आतंकी नेटवर्क और संगठित अपराध से रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि रवि कुमार वही अपराधी है, जिसे वर्ष 2020 में शौर्यचक्र विजेता कॉमरेड बलविंदर सिंह संधू की हत्या के बहुचर्चित मामले के मुख्य आरोपियों को अपने पास पनाह दी थी। जिसे बाद में तरनतारन पुलिस ने काबू कर जेल भेजा था।

के.एल.एफ. और आतंकी नेटवर्क से जुड़े थे तार, एन.आई.ए. ने की थी जांच
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में शौर्य चक्र विजेता कॉमरेड बलविंदर सिंह संधू की आतंकवादियों द्वारा की गई हत्या की साजिश प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (के.एल.एफ.) ने विदेशी हैंडलर्स के साथ मिलकर रची थी। आरोपी रवि कुमार ने कॉमरेड संधू के हत्यारों को अपने पास पनाह दी थी और ठिकाने मुहैया कराए थे, जिसके बाद तरनतारन पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में इस केस की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन.आई.ए.) को सौंपी गई थी। फिलहाल वह इस केस में जमानत पर बाहर चल रहा था और उस पर मामला अदालत में विचाराधीन था।

गुरदासपुर जेल में बनाया खौफनाक नेटवर्क, सीमा पार से मंगवाए हथियार
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद जब रवि कुमार को गुरदासपुर जेल भेजा गया था, तो वहां उसने कई नामी अपराधियों और गैंगस्टरों के संपर्क में आकर अपना नेटवर्क बेहद मजबूत कर लिया। जेल में रहने के दौरान ही उसने बार्डर पार से नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी का नेटवर्क तैयार कर लिया। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद वह खुलेआम अपने इस नेटवर्क को बढ़ाने और लुधियाना क्षेत्र में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में जुट गया था।

पुलिस टीमों की छापेमारी जारी
हरजिंदर सिंह हत्याकांड में रवि कुमार का नाम मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस की विशेष जांच टीमें और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स रवि ढिल्लों और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों को दबोचने के लिए पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!