Edited By Vatika,Updated: 08 Aug, 2026 09:16 AM

शहर में बेखौफ घूम रहे लुटेरों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए हथियार की नोक..
लुधियाना (राज): शहर में बेखौफ घूम रहे लुटेरों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए हथियार की नोक पर छिनैती की वारदात को अंजाम दिया है। शाम नगर फाटक के पास अपनी एक्टिवा पर जा रहे एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात युवकों ने घेर लिया और तेजधार हथियार से डरा-धमकाकर उसकी एक्टिवा छीनकर मौके से फरार हो गए।
शिकायतकर्ता हरकरमन प्रीत सिंह ने बताया कि बीते 7 अगस्त को वह अपनी ग्रे रंग की होंडा एक्टिवा पर सवार होकर जा रहा था। जब वह शाम नगर फाटक से होते हुए अपने घर के पास स्थित एस.वी.एन. स्कूल के नजदीक पहुंचा, तो सामने से एक मोटरसाइकिल पर तीन अज्ञात युवक आए। आरोपियों ने उस को आगे से घेर लिया और अपने पास मौजूद तेजधार हथियार की नोक पर उसे जान से मारने की धमकी दी। डरा-धमकाकर आरोपी उसकी होंडा एक्टिवा छीनकर रफूचक्कर हो गए।
वारदात के बाद पीड़ित ने तुरंत मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर थाना दुगरी की पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि घटना स्थल और शाम नगर फाटक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि लुटेरों के भागने के रास्ते और उनकी पहचान का पता लगाया जा सके।