लुधियाना में लूट की कोशिश पड़ी भारी, भीड़ ने बदमाशों को खंभे से बांधकर पीट-पीटकर मार डाला

Edited By Vatika,Updated: 06 Aug, 2026 09:30 AM

robbery at ludhiana

शहर में फैक्ट्री के बाहर लूट की नीयत से आए बाइक सवार बदमाशों और राहगीरों के बीच खूनी झड़प

लुधियाना (राज): शहर में फैक्ट्री के बाहर लूट की नीयत से आए बाइक सवार बदमाशों और राहगीरों के बीच खूनी झड़प का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दातार लेकर राहगीरों पर लूट की नीयत से हमला करने पहुंचे दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों में से एक को राहगीरों ने मौके पर ही दबोच लिया। गुस्से में आई भीड़ और राहगीरों ने आरोपी को बिजली के खंभे से बांधकर ईंट-पत्थरों व डंडों से इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सहनेवाल की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

सड़क पर पड़े ईंट-रोड़े उठाकर बदमाशों पर  शुरू किए फेंकने
पुलिस को दिए बयानों में चश्मदीद दीपक कुमार ने बताया कि बीते 5 अगस्त को वह अपनी फैक्ट्री की छत पर खड़ा था। उसी समय उसके देखते ही देखते एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अज्ञात युवक आए। उन्होंने फैक्ट्री के ठीक सामने सामने से गुजर रहे दो साइकिल सवार राहगीरों को रोक लिया। मोटरसाइकिल के पीछे बैठे युवक के हाथ में लोहे का लंबा दातार था, जिसने लूट की नीयत से साइकिल सवारों पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। खुद को बचाने के लिए साइकिल सवारों ने सड़क पर पड़े ईंट-रोड़े उठाकर बदमाशों पर फेंकने शुरू कर दिए। इसी बीच एक बहादुर साइकिल सवार ने हिम्मत दिखाते हुए दातार से हमला कर रहे लुटेरे की टांग पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया।

अज्ञात लुटेरे की मौके पर ही मौत
अपने साथी को गिरता और भीड़ को इकट्ठा होता देख मोटरसाइकिल चला रहा दूसरा लुटेरा अपने साथी को मौके पर ही छोड़कर बाइक समेत फरार हो गया। साथी के भागने के बाद वहां मौजूद अन्य राहगीरों और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने दातार लेकर आए लुटेरे को पकड़कर पास ही लगे बिजली के खंभे से बांध दिया। इसके बाद उग्र भीड़ ने उस पर ईंटों, पत्थरों और डंडों से ताबड़तोड़ वार किए। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें लगने के कारण अज्ञात लुटेरे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बेहद गंभीर है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ लूट के प्रयास व हथियार लहराने और दूसरी तरफ कानून हाथ में लेकर व्यक्ति को खंभे से बांधकर मार डालने वाले अज्ञात राहगीरों/लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मृतक की पहचान करने और दोनों पक्षों के आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!