हथियारों के साथ Reel बनाना पड़ा भारी! चलती कार से फायरिंग का Video Viral, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Vatika,Updated: 08 Aug, 2026 09:46 AM

viral on social media

शहर के पॉश इलाके पक्खोवाल रोड पर कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए कुछ युवकों द्वारा खुलेआम

लुधियाना (राज): शहर के पॉश इलाके पक्खोवाल रोड पर कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए कुछ युवकों द्वारा खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन करने और फायरिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।

सामने आए एक वायरल वीडियो में कुछ मनचले युवक चलती कार की खिड़कियों से बाहर हाथ निकालकर दो पिस्तौलों से एक के बाद एक कई राउंड हवाई फायर करते साफ दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में 5 से 6 पिस्टल एक टेबल पर सजाकर रखी गई हैं, जहां युवक शराब पीते हुए उन हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इन युवकों ने हथियारों की नुमाइश करते हुए अपनी रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। सूत्रों के अनुसार, ये खतरनाक वीडियो पिछले काफी समय से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के पास भी पहुंच चुके थे। इसके बावजूद अब तक किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई सख्त या ठोस कार्रवाई न किए जाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये वीडियो हाल-फिलहाल के हैं या कुछ समय पुराने।

लाइसेंसी या अवैध? जांच में जुटी पुलिस
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की विशेष टीमें वीडियो की सत्यता, सटीक लोकेशन और उसमें नजर आ रहे युवकों की पहचान करने में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि वीडियो में दिख रहे हथियार लाइसेंसी हैं या गैर-कानूनी। पहचान होते ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!