जागरण से लौट रहे युवक को बीच रास्ते रुकना पड़ा भारी,  5 मिनट में शातिर बदमाश दे गए घटना को अंजाम

Edited By Kamini,Updated: 22 Sep, 2026 11:05 AM

incident with a youth returning from jagran

पीड़ित की शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ वाहन चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लुधियाना (राज): महानगर में सक्रिय वाहन चोर गिरोहों की नजरों से कुछ मिनटों के लिए खड़ा वाहन भी सुरक्षित नहीं है। धार्मिक कार्यक्रम (जागरण) से लौट रहे 2 दोस्तों को सड़क किनारे एक्टिवा खड़ी करना भारी पड़ गया। गणपति चौक, ढंडारी खुर्द के पास जैसे ही दोनों युवक पेशाब करने के लिए रुके, घात लगाए बैठे अज्ञात शातिर महज 5 मिनट के भीतर उनकी होंडा एक्टिवा उड़ाकर रफूचक्कर हो गए।

एक्टिवा की डिग्गी में पीड़ित का कीमती ओप्पो स्मार्टफोन और 2000 रुपये नकदी भी रखे हुए थे। पीड़ित की शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ वाहन चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए आधिकारिक बयानों में सूरज ने बताया कि 13 सितंबर की तड़के वह अपने दोस्त दिनेश प्रसाद के साथ एक धार्मिक जागरण में माथा टेकने के बाद अपनी होंडा एक्टिवा पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था। सुबह करीब 5:00 बजे जब वे गणपति चौक, ढंडारी खुर्द के निकट पहुंचे, तो उन्होंने पेशाब करने के लिए अपनी एक्टिवा सड़क किनारे साइड में लगा दी और कुछ ही दूरी पर चले गए। वे मुश्किल से 5 मिनट बाद वापस लौटे, लेकिन जहां एक्टिवा पार्क की थी, वहां खाली सड़क देखकर उनके होश उड़ गए।

अज्ञात चोरों ने पलक झपकते ही एक्टिवा का लॉक तोड़ा या मास्टर चाबी लगाकर वाहन स्टार्ट किया और फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि चोरी हुई होंडा एक्टिवा का रंग ग्रे है, एक्टिवा की डिग्गी के अंदर उसका एक ओप्पो-78 (Oppo-78) मार्का मोबाइल फोन और ₹2000 की नकदी भी मौजूद थी, जिसे चोर वाहन समेत ले उड़े।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!