HP गैस गोदाम में बड़ी चोरी, ऑटो में 30 सिलेंडर भरकर ले गए बदमाश; CCTV खंगाल रही पुलिस

Edited By Vatika,Updated: 12 Sep, 2026 09:29 AM

ludhiana hp gas robber

खासी कलां में बने एक एचपी (HP) गैस एजेंसी के गोदाम को निशाना बनाते हुए 5 से 7 अज्ञात बदमाशों ने

लुधियाना (राज): खासी कलां में बने एक एचपी (HP) गैस एजेंसी के गोदाम को निशाना बनाते हुए 5 से 7 अज्ञात बदमाशों ने देर रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गोदाम परिसर में बने कमरे में कर्मचारी सो रहे थे, तभी शातिर चोर गोदाम के अंदर दाखिल हुए और वहां खड़ा थ्री-व्हीलर (ऑटो), उसमें लदे 30 खाली गैस सिलेंडर, 27,500 रुपए की नकदी से भरा बैग और एक कर्मचारी का कीमती मोबाइल फोन चोरी कर बड़ी आसानी से फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। गोदाम संचालक अनुप्रीत सिंह की शिकायत पर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

5 से 7 अज्ञात बदमाशों ने दिया अंजाम 
पुलिस को दिए आधिकारिक बयानों में एचपी गैस गोदाम के मालिक अनुप्रीत सिंह ने बताया कि साहनेवाल रोड पर खासी कलां में उनका एचपी गैस का बड़ा गोदाम स्थित है, जहां रोजाना गैस सिलेंडरों का स्टॉक और डिलीवरी वाहन रखे जाते हैं। 10 और 11 सितंबर की दरमियानी रात गोदाम में काम करने वाले कर्मचारी रोजाना की तरह गोदाम परिसर में बने अपने कमरे में सोए हुए थे। देर रात करीब 5 से 7 अज्ञात बदमाश सुनसान इलाके का फायदा उठाकर दीवार फांदकर या पिछले रास्ते से गोदाम के अंदर दाखिल हो गए। गोदाम में दाखिल होने के बाद बदमाशों ने बेहद शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने गोदाम में खड़ा एक थ्री-व्हीलर (ऑटो रिक्शा, नंबर: PB-10HE-8744, मार्का पियाजियो) चुरा लिया, जिसके अंदर एचपी कंपनी के 30 खाली गैस सिलेंडर लोड थे। इतना ही नहीं, चोरों ने वहां रखा कलेक्शन वाला कैश बैग भी तलाश कर उड़ा लिया, जिसमें करीब 27,500 रुपए नकद मौजूद थे। 
 
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
इसके अलावा कमरे में सो रहे वर्कर जोगिंदर का वीवो मार्का मोबाइल फोन भी बदमाश अपने साथ समेट ले गए। सारा माल ऑटो में भरकर आरोपी आराम से गोदाम का मुख्य गेट खोलकर फरार हो गए। सुबह जब कर्मचारी सोकर उठे और बाहर आए, तो उन्होंने देखा कि सिलेंडरों से भरा थ्री-व्हीलर गायब था और कैश बैग भी अपनी जगह पर नहीं था। जोगिंदर का फोन गायब मिलने पर कर्मचारियों को अहसास हुआ कि रात में चोरों ने धावा बोला है। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी गोदाम मालिक को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी और अतिचार की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरी किए गए ऑटो के भागने की दिशा का पता लगाकर शातिर गिरोह को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!