वाहन चालक हो जाएं सावधान! चालान भरने को लेकर नए आदेश जारी

Edited By Kalash,Updated: 27 Oct, 2026 11:56 AM

vehicle driver online challan new orders

शहर में शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले सावधान हो जाएं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक बार फिर से पियक्कड़ वाहन चालकों की धरपकड़ के लिए रात्रि के समय लगाई जाते विशेष नाके शुरू कर दिए गए हैं।

लुधियाना (सुरिंद्र): शहर में शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले सावधान हो जाएं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक बार फिर से पियक्कड़ वाहन चालकों की धरपकड़ के लिए रात्रि के समय लगाई जाते विशेष नाके शुरू कर दिए गए हैं। सबसे अहम बात यह है कि पियक्कड़ वाहन चालक का चालान ऑनलाइन तरीके से नहीं भुगता जा सकेगा। चालान के भुगतान के लिए वाहन चालक को अदालत में जाना पड़ेगा।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभी जो चालान किए जा रहे हैं, उसमें जुर्माना राशि शून्य दिखाई दे रही है जिसका भुगतान स्थानीय अदालत में ही किया जा सकेगा। इससे पहले ट्रैफिक पुलिस द्वारा सॉफ्टवेयर अपडेट के चक्कर में 4 माह पहले शराबी चालकों के चालान बंद कर दिए गए थे। अब सॉफ्टवेयर अपडेट और नए आदेशों को लागू करवाने के लिए चालान एक बार फिर से शुरू कर दिए गए हैं। इससे पहले ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोजाना ही पियक्कड़ चालकों को पकड़ने के लिए नाके लगाए जाते थे लेकिन अब सिर्फ सप्ताह में 2 दिन ही चालान के लिए रखे गए हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में दोनों दिन 4-4 नाके लगाए जा रहे हैं जिनकी रोजाना की चालान की औसत संख्या 30 है।

वाहन चालक शराब का सेवन कर ड्राइविंग करने से करें परहेज : ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक 

वही ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक सुखविंदर सिंह का कहना है कि शराब और ड्राइविंग का कोई मेल नहीं है। वाहन चालक शराब का सेवन कर ड्राइविंग करने से परहेज करें। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाए जा रहे नाकों की लोकेशन भी लगातार बदल दी जाती है ताकि पियक्कड़ वाहन चालकों की धरपकड़ हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!