लुधियाना में फैक्ट्री अकाउंटेंट से दिनदहाड़े लूट, हथियार दिखाकर पैसों भरा बैग छीना

Edited By Vatika,Updated: 16 Oct, 2026 10:43 AM

ludhiana robbery news

वारदात उस समय अंजाम दी गई जब अकाउंटेंट दूसरी फैक्ट्री से कैश कलेक्ट कर अपनी यूनिट

लुधियाना (राज): बहादुरके रोड पर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक कपड़ा फैक्ट्री के अकाउंटेंट को दिनदहाड़े निशाना बनाया और उससे ₹2 लाख की नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। वारदात उस समय अंजाम दी गई जब अकाउंटेंट दूसरी फैक्ट्री से कैश कलेक्ट कर अपनी यूनिट की तरफ लौट रहा था।

अज्ञात लुटेरों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज
अपनी फैक्ट्री के मुख्य गेट से महज 50 मीटर पहले ही बदमाशों ने उसे घेर लिया और हथियार दिखाकर नकदी लूट ली। पीड़ित की शिकायत पर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस को दर्ज करवाए गए बयानों में कुलविंदर सिंह ने बताया कि वह बहादुरके रोड स्थित 'ठुकराल फैब्रिक प्राइवेट लिमिटेड' में बतौर अकाउंटेंट कार्यरत हैं। वह शाम करीब सवा 5 बजे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर के.एम. स्क्वायर (K.M. Square) फैक्ट्री से दो लाख रुपये नकद लेकर अपनी फैक्ट्री लौट रहे थे। सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने नकदी से भरा बैग अपनी बाइक की पेट्रोल टंकी पर आगे रखा हुआ था।

जैसे ही वह बहादुरके रोड पर अपनी फैक्ट्री से महज 50 मीटर की दूरी पर पहुंचे, तभी पीछे से एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन अज्ञात युवकों ने उनकी बाइक के आगे अपनी मोटरसाइकिल अड़ाकर उन्हें जबरन रोक लिया। रुकते ही बाइक पर पीछे बैठे दो युवक तेजी से उतरे और उन्होंने कुलविंदर सिंह पर धारदार हथियार तान दिया। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर उन्हें आतंकित किया और पेट्रोल टंकी पर रखा ₹2 लाख की नकदी से भरा बैग झपट लिया। इससे पहले कि अकाउंटेंट शोर मचा पाते या आसपास के लोग इकट्ठा होते, तीनों आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुख्य सड़क की ओर तेजी से फरार हो गए।  वारदात के तुरंत बाद पीड़ित ने अपनी फैक्ट्री प्रबंधन और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!