चादर में लिपटा मिला 24 वर्षीय युवक का शव, सिर पर तेजधार हथियार से वार कर ह+त्या

Edited By Vatika,Updated: 08 Aug, 2026 08:58 AM

murder in ludhiana

टिब्बा रोड स्थित न्यू शक्ति नगर इलाके में सडक़ किनारे चादर में लिपटा एक अज्ञात युवक का

लुधियाना, (राज) : टिब्बा रोड स्थित न्यू शक्ति नगर इलाके में सडक़ किनारे चादर में लिपटा एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है। उसके सिर पर चोट के निशान है।

शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस को आशंका है कि मृतक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के कई गंभीर निशान हैं। निशानों को देखकर साफ लगता है कि युवक पर किसी तेजधार या भारी हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतारा गया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना टिब्बा के एसएचओ इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है, लेकिन शरीर पर लगे जख्मों से यह साफ तौर पर हत्या का मामला है।

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि उन संदिग्धों की पहचान की जा सके जो शव को वहां फेंक कर भागे थे। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस की टीमें आसपास के इलाकों में मुनादी करवा रही हैं और हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की शिकायतों के रिकॉर्ड खंगाल रही हैं ताकि मृतक की पहचान कर परिजनों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!