स्कूल गई 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Edited By Vatika,Updated: 30 Jul, 2026 09:36 AM

15 year minor girl missing

शहर के जवाहर नगर कैंप स्थित सरकारी स्कूल से छुट्टी के बाद एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों

लुधियाना (राज): शहर के जवाहर नगर कैंप स्थित सरकारी स्कूल से छुट्टी के बाद एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता जसविंदर ने बताया कि उसके मामा परमजीत की 15 वर्षीय बेटी अमानत उनके पास लुधियाना में रहकर पढ़ाई कर रही थी। अमानत शहीद सुखदेव थापर गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी सरकारी स्कूल, जवाहर नगर कैंप (लुधियाना) में पढ़ती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि बीती 24 जुलाई को अमानत रोज की तरह सुबह स्कूल गई थी। दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी वह काफी समय बीत जाने पर घर वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने अपने स्तर पर सगे-संबंधियों और आसपास के इलाकों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बहन को बहला-फुसलाकर अपनी गैर-कानूनी हिरासत में कहीं छिपाकर रखा हुआ है। पुलिस स्कूल के आसपास और मुख्य रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि नाबालिग छात्रा को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जा सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!