Edited By Kamini,Updated: 27 Jul, 2026 04:39 PM

लुधियाना में नाबालिगा से गैंगरेप मामले में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।
लुधियाना (राज): लुधियाना में नाबालिगा से गैंगरेप मामले में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। शेरपुर कलां की शहीद भगत सिंह कॉलोनी में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरन कर गैंगरेप करने के मामले में नामजद आरोपी को दबोचने पहुंची पुलिस टीम को परिजनों के कड़े विरोध और हाई-वोल्टेज ड्रामे का सामना करना पड़ा, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, मामले में नामजद मुख्य आरोपी मनीष को पकड़ने के लिए जब लुधियाना पुलिस की टीम ने उसके ठिकाने पर रेड की, तो मौके पर जमकर हंगामा हुआ। आरोपी के परिवार वालों ने पुलिस कार्रवाई को रोकने की कोशिश की और पुलिस टीम के साथ हाथापाई तक कर डाली। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने की तैयारी में है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि वारदात में शामिल उसके फरार साथियों नरेश और सौरव के ठिकाने का पता लगाकर उन्हें भी जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके। उल्लेखनीय है कि बीती 21 जुलाई को पीड़िता की मां के बयानों के आधार पर थाना मोती नगर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पड़ोस में रहने वाले मनीष और उसके 2 दोस्तों (सौरव व नरेश) ने नाबालिग लड़की को अगवा किया, उसे नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here