पुलिस कमिश्नरेट एक्शन मोड में, SHO सस्पेंड, जानें किस प्रभारी ने संभाली सौंपी कमान

Edited By Urmila,Updated: 26 Jul, 2026 09:43 AM

police commissionerate in action mode

पुलिस कमिश्नरेट में लापरवाही और काम में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर गाज गिरना शुरू हो गई है।

लुधियाना (राज) : पुलिस कमिश्नरेट में लापरवाही और काम में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर गाज गिरना शुरू हो गई है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने सख्त एक्शन लेते हुए काम में कोताही बतरने वाले थाना सराभा नगर के एस.एच.ओ. इस्पेक्टर विजय कुमार को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। जबकि उनकी जगह पर इंस्पेक्टर वरिंदरपाल उप्पल को थाना सराभा नगर की कमान सौंपी गई है।

SHO Suspended

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि एस.एच.ओ. विजय कुमार की विभागीय कार्यप्रणाली में लगातार नॉन-परफॉर्मेंस देखने को मिल रही थी। इसके अलावा विभाग द्वारा गठित वाहन डिस्पोजल कमेटी में भी उनकी ओर से काम के प्रति कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। ड्यूटी में बरती गई इसी ढिलाई और नॉन-परफॉर्मेंस के चलते उन्हें सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। जल्द ही उनका पुलिस कमिश्नरेट से तबादला भी कर दिया जाएगा। वहीं, एसएचओ पर कार्रवाई के तुरंत बाद पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने नए आदेश जारी करते हुए थाना सराभा नगर की कमान एस.एच.ओ. वरिंदरपाल सिंह उप्पल को सौंप दी है। आदेश मिलते ही एस.एच.ओ. उप्पल ने शनिवार दोपहर बाद थाने में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।

इंस्पेक्टर वरिंदरपाल उप्पल का कहना है कि वह पुरी तनदेही से अपनी ड्यूटी निभाएगें। उन्होने कहा कि कानून की पालना न करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा और थानों में आने वाले फरियादियां की पहल के आधार पर काम किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होने कहा कि इलाके में नशा बिल्कुल भी नहीं बिकने दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पेंडिंग मामलों को जल्द निपटाने की बात कही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!