Edited By Kamini,Updated: 08 Aug, 2026 01:20 PM

महानगर में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत होने की खबर सामने आई है।
लुधियाना (अनिल) : महानगर में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत होने की खबर सामने आई है। थाना मेहरबान के अधीन आते गांव बाजडां में बीती रात एक युवक की करंट लगने से छत से नीचे गिरने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को बीती रात सूचना मिली की सोनू (20) पुत्र कृष्ण यादव वासी बाजडां की करंट लगने से मौत हो गई है।
पुलिस ने बताया कि सोनू मूल रूप में बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है जो यहां अपने रिश्तेदारों के साथ मजदूरी का काम करता था। उन्होंने बताया कि बीती रात वह छत पर सोया हुआ था और इसी दौरान बरसात आने लगी। इस दौरान जब वह छत से नीचे उतर रहा था तो सामने से गुजर रही बिजली की तारों से अचानक उसे करंट लग गया जिसके बाद वह छत से नीचे जा गिरा। गंभीर हालत में उसे लुधियाना के सीएमसी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस द्वारा उक्त मामले की जांच की जा रही है जैसी सूरत होगी वैसी कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here