लुधियाना में 97 लाख का फ्रॉड! कर्मचारियों ने ही लगाया लाखों का चूना

Edited By Kalash,Updated: 02 Aug, 2026 11:53 AM

ludhiana fraud case

एक नामी फर्म के अलग-अलग शोरूमों में काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर करीब 97 लाख रुपये का गबन करने का मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): एक नामी फर्म के अलग-अलग शोरूमों में काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर करीब 97 लाख रुपये का गबन करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने ग्राहकों से नकद रकम वसूल कर अपनी जेब में रखी और कंपनी के खातों में क्रेडिट कार्ड की फर्जी स्वाइप पर्चियां व जाली एक्सेल रिपोर्ट दिखाकर लाखों का फ्रॉड कर डाला। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर कंपनी के दो कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी भूपिंदर कुमार और गगनदीप कौर ने आपस में मिलीभगत कर एक सोची-समझी आपराधिक साजिश रची। आरोपियों ने उस की फर्म के अलग-अलग शोरूमों तथा कोचर मार्केट स्थित शोरूम में आने वाले ग्राहकों को सामान बेचा। ग्राहकों से सामान के बदले नकद राशि हासिल कर ली, जिसे आरोपियों ने धोखाधड़ी से अपने पास रख लिया। कंपनी के रिकॉर्ड में हेरफेर करने के लिए आरोपियों ने दिखाया कि सामान का भुगतान क्रेडिट कार्ड से किया गया है।

आरोपियों ने इस जालसाजी को छिपाने के लिए क्रेडिट कार्ड स्वाइप की फर्जी पर्चियां और 'डेली सेल' की फर्जी एक्सेल शीट रिपोर्ट तैयार कर कंपनी प्रबंधन को दिखाई। जब कंपनी के खातों और बैंक ट्रांजैक्शनों का ऑडिट और मिलान किया गया, तो इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। आरोपियों ने जालसाजी और धोखाधड़ी के जरिए फर्म को कुल 97 लाख रुपये का भारी वित्तीय नुकसान पहुंचाया और रकम हड़प ली।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!