चादर में लिपटे अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी: पुलिस ने आरोपी को दबोचा, नाले में फेंकने ले जा रहा था लाश

Edited By Vatika,Updated: 10 Aug, 2026 08:38 AM

dead body found

सीसीटीवी की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस, आरोपी से चल रही पूछताछ

लुधियाना, (राज) : टिब्बा रोड स्थित न्यू शक्ति नगर इलाके में सडक़ किनारे चादर में लिपटे मिले 24 वर्षीय अज्ञात युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी को टिब्बा थाना पुलिस ने महज 4 दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी नशा करने का आदी है और उसने नशे की हालत में हुई मामूली बहस के बाद ईंट मारकर युवक की हत्या कर दी थी।

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी (इंडस्ट्रियल एरिया्र) इंद्रजीत सिंह बोपाराय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान हर्ष कुमार (24), निवासी मस्जिद वाली गली, टिब्बा रोड के रूप में हुई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह घर में अकेला रहता है। वह नशे का आदी है और करीब तीन दिन पहले ही उसकी मुलाकात मृतक से हुई थी, जो खुद भी नशा करता था। बीते 5 अगस्त को दोनों ने एक साथ नशा किया। नशे की धुंध में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर हर्ष कुमार ने पास पड़ी ईंट से हमला कर युवक की निर्मम हत्या कर दी।

हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने की नीयत से आरोपी ने शव को एक चादर में लपेटा और उसे अपने कंधे पर उठाकर बुद्ध नाले में फेंकने के लिए निकल पड़ा। लेकिन जब वह न्यू शक्ति नगर गली से गुजर रहा था, तो अचानक शव उसके कंधे से नीचे गिर गया। नशे और थकावट के कारण आरोपी शव को दोबारा नहीं उठा सका और पकड़े जाने के डर से शव को वहीं छोडक़र मौके से फरार हो गया। अगले दिन स्थानीय लोगों ने सडक़ किनारे पड़े चादर में लिपटे शव को देखकर पुलिस को सूचित किया था। एसीपी बोपाराय ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस को आरोपी का सुराग मिला, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि मृतक ने अपना नाम 'ऋतिक' बताया था, लेकिन वह उसके पते या परिवार के बारे में और कुछ नहीं जानता। पुलिस मृतक ऋतिक के परिजनों का पता लगाने और उसकी पूर्ण पहचान सुनिश्चित करने के लिए जांच जारी रखे हुए है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!