दिनदहाड़े लूट की कोशिश पड़ी भारी, 3 नशेड़ी लुटेरों को भीड़ ने घेरकर दबोचा

Edited By Vatika,Updated: 03 Aug, 2026 09:46 AM

robbery in ludhiana

ताजपुर रोड स्थित भोला कॉलोनी में सरेराह चाकू की नोक पर एक युवक से मोबाइल फोन लूटने का

लुधियाना (राज): ताजपुर रोड स्थित भोला कॉलोनी में सरेराह चाकू की नोक पर एक युवक से मोबाइल फोन लूटने का प्रयास करने वाले 3 शातिर बदमाशों को स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से रंगे हाथों दबोच लिया गया। वारदात के दौरान पीड़ित के शोर मचाने पर इकट्ठा हुए लोगों ने तीनों लुटेरों को मौके पर ही घेर लिया और उनकी जमकर छित्तर-परेड करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

भागने की कोशिश कर रहे तीनों बदमाशों को दबोचा
इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस को दी शिकायत में अनूप कुमार (निवासी जवाला सिंह नगर) ने बताया कि 2 अगस्त  को दोपहर करीब 3:15 बजे वह भोला कॉलोनी (ताजपुर रोड) में स्थित ग्रेवाल फार्म के पास खड़े थे। इसी दौरान स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने अनूप कुमार को घेर लिया और एक बदमाश ने उनकी गर्दन पर बड़ा धारदार चाकू अड़ाकर मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। अनूप कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही आसपास के राहगीर व दुकानदार मौके पर एकत्रित हो गए और भागने की कोशिश कर रहे तीनों बदमाशों को दबोच लिया।गुस्साई भीड़ ने तीनों बदमाशों की मौके पर ही अच्छी धुनाई की।

कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और नशे के इंजेक्शन बरामद
लोगों ने जब उनकी तलाशी ली, तो उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बड़ा चाकू और नशे के इंजेक्शन बरामद हुए। पकड़े गए तीनों आरोपी नशे के आदी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह, दीपक और नरिंदर कुमार के रूप में हुई है।पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्पलेंडर मोटरसाइकिल और चाकू को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इलाके में हुई अन्य स्नैचिंग व लूटपाट की वारदातों का भी सुराग लगाया जा सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!