गन्ने के जूस की रेहड़ी लगाने वाले को 15-20 युवकों ने घेरा, बेरहमी से पीटकर की लूट

Edited By Vatika,Updated: 04 Aug, 2026 11:27 AM

robbery at ludhiana

इलाके में बेखौफ घूम रहे लुटेरों और गुंडों द्वारा एक गरीब रेहड़ी चालक को निशाना बनाकर लूटपाट करने

लुधियाना (राज): इलाके में बेखौफ घूम रहे लुटेरों और गुंडों द्वारा एक गरीब रेहड़ी चालक को निशाना बनाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। काम खत्म कर घर लौट रहे गन्ने के जूस की रेहड़ी लगाने वाले युवक को 15-20 अज्ञात बदमाशों ने घेर लिया और मारपीट कर उसकी जेब से नगदी व मोबाइल फोन छीनकर जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की जांच और शिकायतों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों रंजित, तजिंदर और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता जगन्नाथ यादव ने बताया कि बीती 2 अगस्त को वह अपनी गन्ने के जूस की रेहड़ी लेकर घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह डाबा रोड से करीब 20 कदम आगे पहुंचा, तो अचानक 15 से 20 पैदल आए युवकों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। आरोपियों ने बिना कोई बात किए तुरंत पीड़ित को पकड़ लिया और उसके साथ हाथापाई व मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने पीड़ित की दाहिनी जेब में हाथ डालकर कुल 4,000 रुपये की नगद राशि और उसका सैमसंग मार्का मोबाइल जबरन निकाल लिया।

इसके बाद आरोपियों ने अपने पास मौजूद हथियारों से पीड़ित की बेरहमी से पिटाई की और सरेराह जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से अपने-अपने हथियारों समेत फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने अपने स्तर पर मामले की छानबीन की, तो उसे वारदात में शामिल आरोपियों के नाम रणजीत और तजिंदर सिंह पता चले। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!