Ludhiana में सुरक्षा और 15 अगस्त की तैयारियों का DGP ने लिया जायजा, दिए सख्त निर्देश

Edited By Kamini,Updated: 10 Aug, 2026 07:43 PM

dgp takes stock of the situation in ludhiana

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP) गौरव यादव (IPS) ने आज पुलिस लाइंस, लुधियाना में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

लुधियाना (राज): स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP) गौरव यादव (IPS) ने आज पुलिस लाइंस, लुधियाना में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट और लुधियाना रेंज की सुरक्षा व्यवस्था तथा फील्ड तैनाती का गहन जायजा लिया गया।

PunjabKesari

इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में पुलिस कमिश्नर लुधियाना स्वपन शर्मा (IPS), डीआईजी लुधियाना रेंज संदीप गोयल (IPS), खन्ना व जगराओं के वरिष्ठ पुलिस कप्तान (SSP), गजटेड अधिकारी (GOs) और क्षेत्र के सभी थानों के प्रभारी (SHOs) विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान डीजीपी को वर्तमान इंटेलिजेंस इनपुट्स, बहुस्तरीय सुरक्षा प्रोटोकॉल और शहर व देहात इलाकों में पुलिस बल की तैनाती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

DGP गौरव यादव ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश:

गश्त और एरिया डोमिनेशन में तेजी: रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, मुख्य बाजारों और संवेदनशील रास्तों पर 24 घंटे सघन गश्त, अचानक नाकाबंदी और तलाशी अभियान (CASO) चलाए जाएं। किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे को समय रहते बेअसर करने के लिए जिला खुफिया इकाइयों और राज्य स्तरीय एजेंसियों के बीच रियल-टाइम सूचना साझा की जाए मुख्य समारोह स्थलों के आसपास कड़े सुरक्षा घेरे, एंटी-सबोटाज चेकिंग और सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अफवाह फैलाने, फर्जी खबरें चलाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिशों को रोकने के लिए डिजिटल स्पेस और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

नागरिकों से सहयोग और सतर्कता की अपील

समीक्षा बैठक के बाद डीजीपी गौरव यादव ने कहा, "पंजाब पुलिस पूरे राज्य में स्वतंत्रता दिवस का सुरक्षित और भव्य उत्सव सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हम आम नागरिकों से अपील करते हैं कि वे सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर पर दें और चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों का सहयोग करें।"

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!