निकाय चुनाव : भुच्चो मंडी में भारी हंगामा, पुलिस गाड़ी में बैलेट पेपर ले जाने से मचा बवाल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 May, 2026 09:10 PM

civic body elections major uproar in bhucho mandi

भुच्चो मंडी के वार्ड नंबर 2 में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कथित तौर पर पुलिस गाड़ी में बैलेट पेपर (बैलेट बॉक्स) ले जाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इस घटना के बाद अकाली दल के वर्करों ने मौके पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस गाड़ी को...

बठिंडा : भुच्चो मंडी के वार्ड नंबर 2 में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कथित तौर पर पुलिस गाड़ी में बैलेट पेपर (बैलेट बॉक्स) ले जाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इस घटना के बाद अकाली दल के वर्करों ने मौके पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस गाड़ी को घेर लिया।

जानकारी के अनुसार, मतदान प्रक्रिया के बाद बैलेट पेपर और बैलेट बॉक्स को निर्धारित प्रक्रिया के तहत चयनित टीम द्वारा स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया जाना होता है। लेकिन जब कथित तौर पर बैलेट बॉक्स पुलिस गाड़ी में ले जाते हुए दिखाई दिए, तो मौके पर मौजूद लोगों और अकाली कार्यकर्ताओं में भारी रोष फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थिति तेजी से तनावपूर्ण हो गई। गुस्साए अकाली वर्करों ने पुलिस गाड़ी को घेर लिया और आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विवाद बढ़ने के बाद अकाली वर्करों ने मौके पर धरना भी शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को मौके पर तैनात करना पड़ा, लेकिन तनाव काफी देर तक बना रहा। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ किए जाने की भी बात सामने आई है, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!