शादी समारोह में खाने के बाद 200 के करीब लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पतालों में लगी लाइनें

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 May, 2026 06:31 PM

punjab 250 people fall ill after eating at wedding ceremony

पंजाब के संगरूर जिले में एक शादी समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब समारोह में खाना खाने के बाद करीब 250 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। शादी में शामिल लोगों को एक-एक कर उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच...

संगरूर: पंजाब के संगरूर जिले में एक शादी समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब समारोह में खाना खाने के बाद करीब 250 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। शादी में शामिल लोगों को एक-एक कर उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में बीमार लोगों को तुरंत अस्पतालों में पहुंचाया गया।

समारोह में खाना खाने के कुछ घंटों बाद ही लोगों की तबीयत खराब होने लगी। पहले कुछ लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई, लेकिन देखते ही देखते बीमार होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ गई। हालात ऐसे बन गए कि मूनक के सरकारी अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। अस्पताल में एक साथ 81 लोगों के पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया।  

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को हरियाणा के अस्पतालों में भी भर्ती करवाना पड़ा, क्योंकि स्थानीय अस्पतालों में अचानक मरीजों का दबाव काफी बढ़ गया था। बीमार लोगों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल बताए जा रहे हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!