लुधियाना पुलिस की बड़ी कामयाबी: वारदात से पहले ही धर दबोचा शातिर बदमाश! पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

Edited By Vatika,Updated: 18 May, 2026 09:34 AM

ludhiana police recovered weapon

शहर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डेहलों थाना पुलिस को एक बहुत

लुधियाना(राज): शहर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डेहलों थाना पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर बदमाश को उस समय रंगे हाथों दबोच लिया, जब वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस की इस मुस्तैद कार्रवाई से इलाके में किसी अनहोनी की आशंका टल गई है और पकड़े गए आरोपी अनुराग मसीह और अंकुश है उनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

हार्डी वर्ल्ड के सामने रोपी को  दबोचा
यह पूरी कार्रवाई  ASI वैसाखा सिंह की अगुआई वाली पुलिस पार्टी द्वारा अमल में लाई गई। दरअसल, पुलिस टीम इलाके में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए गश्त पर निकली हुई थी। इसी दौरान एक खास मुखबिर ने पुलिस को पुख्ता सूचना दी कि एक संदिग्ध व्यक्ति हथियारों से लैस होकर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई और बिना वक्त गंवाए जाल बिछा दिया। मुस्तैद पुलिस टीम ने नाकेबंदी करते हुए हार्डी वर्ल्ड के सामने बने पुल के पास से आरोपी को उस समय दबोच लिया, जब वह वहां से गुजर रहा था। जब पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से जो कुछ मिला उसे देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।

आरोपी से हथियार बरामद
आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट वाली एक सीटी 100 मोटरसाइकिल, 30 बोर की एक पिस्तौल और 9 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इतना ही नहीं, पुलिस ने उसके पास से 315 बोर की एक और पिस्तौल समेत 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने हथियारों को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अब उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है कि वह इन हथियारों के दम पर किस बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!