Edited By Vatika,Updated: 09 May, 2026 10:55 AM

ब्रोस्टल जेल में मुलाकात के बहाने हवालाती को पहुंचाया नशा, रिश्तेदार गिरफ्तार
लुधियाना (स्याल): ताजपुर रोड स्थित ब्रोस्टल जेल में मुलाकात के बहाने एक हवालाती को नशीला पदार्थ पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति और हवालाती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट हरमिंदर सिंह की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी। शिकायत में बताया गया कि गांव उरामगढ़ सरदारां, तहसील पायल निवासी हरमन कुमार पुत्र रूप सिंह जेल में बंद हवालाती चंद्र कुमार उर्फ संजू पुत्र सतीश कुमार से मुलाकात करने आया था।
मुलाकात के दौरान हरमन कुमार हवालाती को नीले रंग की जींस देकर गया। जेल कर्मचारियों को शक होने पर जब जींस की तलाशी ली गई तो उसमें से 40 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ।पूछताछ के दौरान हवालाती ने बताया कि हरमन कुमार उसका करीबी रिश्तेदार है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और प्रिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, हरमन कुमार को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।