Ludhiana में लोकल बॉडी मंत्री के दौरे पर हंगामा, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Edited By Kamini,Updated: 12 Jun, 2026 03:56 PM

uproar during local bodies minister visit to ludhiana

लुधियाना में आज पंजाब के लोकल बॉडी मंत्री के दौरे के दौरान जबरदस्त हंगामा होने की खबर सामने आई है।

लुधियाना (हितेश):  लुधियाना में आज पंजाब के लोकल बॉडी मंत्री के दौरे के दौरान जबरदस्त हंगामा होने की खबर सामने आई है। दरअसल, आज लोकल बॉडी मंत्री के दौरान संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मौके पर लुधियाना पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

गौरतलब है कि, पंजाब सरकार ने विधानसभा चुनावों से पहले 'मिशन क्लीन' अभियान शुरू किया है। इसके तहत अधिकारी और कर्मचारी को सुबह 7 से 8 बजे तक फील्ड में रहकर सफाई व्यवस्था, कूड़े और मलबे की लिफ्टिंग, सीवरेज लीकेज तथा गंदे पानी की समस्याओं की जांचकर करके उनकी रिपेयर करवाने के लिए कहा गया है। 

इसी अभियान के तहत आज लोकल बॉडी मंत्री लुधियाना पहुंचे और उन्होंने शहर के कई इलाकों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद मंत्री ने नगर निगम कार्यालय में मेयर और अधिकारियों के साथ भी बैठक की। इस दौरान लुधियाना की संघर्ष कमेटी ने ज़ोन-A में नगर निगम के हेडक्वार्टर पर आकर पंजाब सरकार की संघर्ष कमेटी ने जबरदस्त हंगामा किया। कमेटी द्वारा दर्जा चार कच्चे कर्मचारियों की जायज मांगों को न माने जाने के खिलाफ ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

बता दें कि, सफाई कर्मचारी और संघर्ष कमेटी के सदस्य नगर निगम परिसर में प्रदर्शन करने पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनकी लोकल बॉडी मंत्री के साथ बैठक करवाई जाएगी, लेकिन मंत्री उनसे मिले बिना ही चले गए। इससे नाराज होकर संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन प्रदर्शनकारी पुलिस का घेरा तोड़कर आगे बढ़ गए। इस दौरान पुलिस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने मांगे की है कि, ओवरएज कर्मचारियों व डीसी रेट कर्मचारियों को पक्का किया जाए। पेडिंग सैलरी दी जाए। इस मौके प्रदर्शनकारियों नारे लगाए, म्युनिसिपल सफाई मजदूर यूनियन जिंदाबाद...कर्मचारियों की एकता जिंदाबाद... हमारे हक यहीं रखो के नारे लगाए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!