Ludhiana में DRI की बड़ी कार्रवाई, 20 करोड़ की हेरोइन बरामद, 1 गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 14 Jun, 2026 11:19 AM

major dri operation in ludhiana

डायरैक्टोरेट ऑफ रैवेन्यू इंटैलीजैंस (डी.आर.आई.) लुधियाना जोनल यूनिट ने लगभग 19.90 करोड़ रुपए मूल्य की हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

लुधियाना (सेठी): डायरैक्टोरेट ऑफ रैवेन्यू इंटैलीजैंस (डी.आर.आई.) लुधियाना जोनल यूनिट ने लगभग 19.90 करोड़ रुपए मूल्य की हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। डी.आर.आई. अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक वाहन के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। इसके आधार पर अधिकारियों ने लुधियाना के बाहरी क्षेत्र में निगरानी शुरू की। सुबह करीब 11 बजे संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन चालक ने भागने की कोशिश की। इसके बाद डी.आर.आई. टीम ने पीछा कर वाहन को रोक लिया।

तलाशी के दौरान कार की डिक्की में रखे बैग से 18 पैकेट बरामद हुए। जांच में यह पदार्थ हैरोइन (चिट्टा) पाया गया। बरामद हेरोइन का कुल वजन 9.948 किलो है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 19.90 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा वाहन से 1.64 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की गई। डी.आर.आई. ने हेरोइन तस्करी में इस्तेमाल वाहन, बैग और नकदी को एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985 के तहत जब्त कर लिया है। वाहन में सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!