हेरोइन और 20 हजार ड्रग मनी के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 14 Jun, 2026 03:52 PM

smuggler arrested with heroin and rs 20 000 in drug money

नशामुक्त बनाने और तस्करों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।

लुधियाना (राज): नशामुक्त बनाने और तस्करों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर हेरोइन बेचने वाले एक शातिर तस्कर को रंगे हाथों दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पुराने किले के अंदर छिपकर नशे का काला कारोबार चला रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन और नशा बेचकर कमाई गई 20 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है, जो इलाके में काफी समय से सक्रिय था। थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने उस पर केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सब-इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्धों की चेकिंग के लिए मालीगंज चौक में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस पार्टी को एक खास मुखबिर ने आकर पुख्ता सूचना दी कि चंदन कुमार नाम का व्यक्ति हेरोइन बेचने का अवैध धंधा करता है और इस समय वह किला मोहल्ला स्थित पुराने किले के अंदर ग्राहकों को नशा सप्लाई करने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना कोई वक्त गंवाए तुरंत एक्शन प्लान तैयार किया।

सब-इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने मुखबिर के बताए स्थान पर अचानक रेड कर दी। पुलिस ने पुराने किले के अंदर दबिश देकर वहां संदिग्ध हालत में खड़े चंदन कुमार को चारों तरफ से घेरकर काबू कर लिया। जब पुलिस ने कानून के मुताबिक आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन और नशे की बिक्री से इकट्ठा की गई 20,000/- रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन और ड्रग मनी को तुरंत जब्त कर आरोपी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह हेरोइन की यह खेप कहां से लाया था और उसके इस नेटवर्क में कौन-कौन से बड़े नशा तस्कर शामिल हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!