Edited By Kalash,Updated: 01 Aug, 2026 05:53 PM

थाना मेहरबान के अधीन आते गांव सीडां मे घरेलू क्लेश के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है।
लुधियाना (अनिल): थाना मेहरबान के अधीन आते गांव सीडां मे घरेलू क्लेश के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। इस बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीप सिंह गिल ने बताया कि पुलिस को आज सूचना मिली कि गांव सीडां मे एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि व्यक्ति की पहचान गुरजीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर मृतक गुरजीत सिंह की माता सुखजीत कौर ने बताया कि बीती रात उसके बेटे गुरजीत सिंह के साथ उसकी पत्नी परमिंदर कौर,बेटे जशनप्रीत सिंह,साला गुरजिंदर सिंह और साला सुखजिंदर सिंह ने गाली गलौच करते हुए मारपीट की गई। इसके चलते उसके बेटे ने जिल्लत महसूस करते हुए घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि उसके बाद पुलिस द्वारा मृतक गुरजीत सिंह की माता सुखजीत कौर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पत्नी, बेटे, और दो सालों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस ने मृतक गुरजीत सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में शव रखवा दिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here