सरकारी स्कूल में सेंध, कंप्यूटर लैब का कीमती सामान चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस

Edited By Vatika,Updated: 30 Jul, 2026 09:33 AM

robbery at school

सरकारी स्कूल में छुट्टियों के दौरान बड़ी चोरी: क्लासरूम के ताले तोड़कर कम्प्यूटर, प्रोजेक्टर व स्पीकर समेट ले गए अज्ञात चोर

लुधियाना (राज): गर्मी की छुट्टियों के दौरान एक सरकारी स्कूल को निशाना बनाकर लाखों रुपये का कीमती सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर स्कूल के क्लासरूम से प्रोजेक्टर, सीपीयू, कीबोर्ड और स्पीकर समेत अन्य सामान समेट कर ले गए। स्कूल खुलने पर घटना का पता चलने के बाद मुख्य अध्यापिका ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। लेकिन थाना जोधेवाल की पुलिस एक महीने बाद जाकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में जसविंदर कौर ने बताया कि वह सरकारी हाई स्कूल, गांव काकोवाल (लुधियाना) में बतौर मुख्य अध्यापिका तैनात हैं। उन्होंने बताया कि 01 जून से लेकर 30 जून तक स्कूल में गर्मी की छुट्टियां थीं, जिसके कारण स्कूल बंद था। जब छुट्टियां खत्म होने के बाद 01 जुलाई को वे और स्कूल का स्टाफ वापस आए और क्लासरूम खोले, तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। क्लासरूम का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान गायब था। चोरों ने 01 जून से 30 जून के बीच सूने पड़े स्कूल का फायदा उठाकर चोरों ने 3 प्रोजेक्टर, 5 सीपीयू , 6 कीबोर्ड, 6 माउस, 6 स्पीकर, 6 रिमोट पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा व चोरी हुआ सामान बरामद किया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!