Ludhiana: प्रसिद्ध राम दरबार मंदिर में सेंध, डेढ़ किलो चांदी का सामान और गोलक का कैश गायब

Edited By Vatika,Updated: 31 Jul, 2026 09:57 AM

robbery in ludhiana temple

हानगर के किचलू नगर इलाके में स्थित प्रसिद्ध राम दरबार मंदिर को निशाना बनाकर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने

लुधियाना (राज): महानगर के किचलू नगर इलाके में स्थित प्रसिद्ध राम दरबार मंदिर को निशाना बनाकर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाला मामला सामने आया है। दो अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में दाखिल होकर वहां रखे लगभग डेढ़ किलो वजन के चांदी के कीमती सामान, मूर्तियां और गोलक से हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर थाना PAU की पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता सनी धवन ने बताया कि बीती 30 जुलाई को राम दरबार मंदिर (किचलू नगर, लुधियाना) में दो अज्ञात व्यक्ति दाखिल हुए। चोरों ने मंदिर के सेवास्थल से चांदी के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।चोरी मंदिर के अंदर से चांदी का चंवर (छत्र), चांदी की बांसुरी, चांदी की गौ माता की मूर्ति, चांदी की माता लक्ष्मी जी और भगवान गणेश जी की मूर्तियां जोकि लगभग 1.5 किलो वजन की थी, चुरा ले गए। इसके साथ ही गोलक तोड़ कर करीब 25,000 रुपये नकद भी ले गए।

घटना का पता चलते ही मंदिर कमेटी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर दो अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी और धार्मिक स्थल की मर्यादा भंग करने/अनादर करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मंदिर परिसर और आसपास की गलियों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!