Ludhiana में रफ्तार का कहर, इनोवा की टक्कर से पति की नहर में डूबकर मौत

Edited By Vatika,Updated: 30 Jul, 2026 09:18 AM

accident news ludhiana

महानगर में तेज रफ्तार और लापरवाही का एक और कहर देखने को मिला है, जहां एक अनियंत्रित इनोवा कार चालक ने बाइक

लुधियाना (राज): महानगर में तेज रफ्तार और लापरवाही का एक और कहर देखने को मिला है, जहां एक अनियंत्रित इनोवा कार चालक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ी, जबकि उसका पति सीधे नहर में जा गिरा। पानी के तेज बहाव में डूबने से पति की दर्दनाक मौत हो गई।

थाना सराभा नगर की पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों और इनोवा कार के नंबर (PB-10-KL-7600) के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ तेज रफ्तार, लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर-इरादतन हत्या/हादसे में मौत की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस को दिए बयानों में कुलविंदर कौर ने बताया कि बीती 28 जुलाई को वह और उसके पति हरविंदर सिंह अपने बाइक पर सवार होकर काम निपटाकर वापस घर लौट रहे थे। जब वे जनपथ कॉलोनी से बाहर निकलकर मेन रोड पर निहरे नहर (लुधियाना) की तरफ जा रहे थे, तभी यह खौफनाक हादसा घटित हुआ।

पीड़िता के अनुसार, पीछे से आ रही एक काले रंग की इनोवा कार के चालक ने अपनी गाड़ी को बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए उनके मोटरसाइकिल में सीधी और जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। पीड़िता सड़क किनारे गिरी, जबकि उसके पति हरविंदर सिंह सीधे गहरे पानी वाली नहर में जा गिरे। नहर में डूबने से हरविंदर सिंह की मौत हो गई। जबकि आरोपी चालक ने मदद करने की बजाए फरार हो गया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!