लुधियाना के पॉश इलाके में Firing, 2 युवक घायल, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 31 Jul, 2026 11:24 PM

firing in a posh area of ludhiana two youths injured

शहर के पॉश इलाके राजगुरु नगर स्थित ग्रैंड वॉक मॉल के बाहर शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद के बाद फायरिंग हो गई। इस घटना में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लुधियाना: शहर के पॉश इलाके राजगुरु नगर स्थित ग्रैंड वॉक मॉल के बाहर शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद के बाद फायरिंग हो गई। इस घटना में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक सिग्नल पर एक फॉर्च्यूनर और एक स्कॉर्पियो आमने-सामने आकर रुकीं। इसी दौरान दोनों वाहनों में सवार युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोप है कि फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने स्कॉर्पियो में बैठे युवकों पर ताबड़तोड़ 4 से 5 राउंड फायरिंग कर दी।

गोलीबारी में स्कॉर्पियो सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान आर्यन घुम्मन और आर्यन के रूप में हुई है। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।  

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!