लुधियाना में फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, हजारों लीटर संदिग्ध देसी घी बरामद

Edited By Kalash,Updated: 04 Aug, 2026 05:36 PM

ludhiana food safety department raid

स्वतंत्रता दिवस से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर नकेल कसने के लिए फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने शहर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

लुधियाना (राज): स्वतंत्रता दिवस से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर नकेल कसने के लिए फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने शहर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग की टीम ने सिविल लाइंस क्षेत्र के अंतर्गत आते न्यू दीप नगर की गली नंबर 5 में अचानक छापेमारी की। इस दौरान एक ठिकाने से भारी मात्रा में लगभग 3,000 लीटर संदिग्ध देसी घी बरामद किया गया है।

टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (Food Safety and Standards Act) के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद किए गए संदिग्ध देसी घी की शुद्धता की जांच के लिए मौके से नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भिजवा दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!