Ludhiana में गाड़ी की क्रॉसिंग को लेकर भड़का विवाद, बीच सड़क चली गोली

Edited By Kamini,Updated: 15 Jun, 2026 05:10 PM

firing in ludhiana

लुधियाना में मामूली विवाद में गोली चलने की सनसनीखेज खबर सामने आई है।

लुधियाना (गणेश/सचिन):  लुधियाना में मामूली विवाद में गोली चलने की सनसनीखेज खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, लुधियाना के दुगरी नहर फ्लाईओवर पर रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब गाड़ी की क्रॉसिंग को लेकर 2 पक्ष आमने-सामने आ गए। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष द्वारा फायरिंग कर दी गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की तथा मौके से एक खोखा भी बरामद किया है, जिसे कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार विवाद गाड़ी को रास्ता देने और क्रॉसिंग को लेकर शुरू हुआ था। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला हिंसक रूप ले बैठा और फायरिंग की घटना सामने आई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!