गुरुद्वारा तित्तरसार साहिब नजदीक दर्दनाक हादसा, SHO बेअंत कौर की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 16 Jun, 2026 11:50 AM

sho died in accident

मंगलवार तड़के बठिंडा-मानसा रोड पर गुरुद्वारा तित्तरसार साहिब के नजदीक हुए एक भीषण सड़क

बठिंडा (विजय वर्मा): मंगलवार तड़के बठिंडा-मानसा रोड पर गुरुद्वारा तित्तरसार साहिब के नजदीक हुए एक भीषण सड़क हादसे में महिला थाना मानसा की एसएचओ इंस्पेक्टर बेअंत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना से पुलिस विभाग और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर बेअंत कौर अपनी कार से ड्यूटी पर जा रही थीं। इसी दौरान गुरुद्वारा तित्तरसार साहिब के पास उनकी कार की भूसे (तूड़ी) से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर बेअंत कौर वर्तमान में महिला पुलिस थाना मानसा में एसएचओ के पद पर तैनात थीं। वह मूल रूप से गांव जंगीराना की रहने वाली थीं और उनका विवाह गांव मैसरखाना में हुआ था। अपने पीछे वह पति और दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही थाना मोड़ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा भेज दिया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर बेअंत कौर के निधन की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारियों, सहकर्मियों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। एक मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की असामयिक मृत्यु को पुलिस महकमे के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!