Edited By Vatika,Updated: 30 May, 2026 09:46 AM

पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। दिन के समय चलने वाली तेज गर्म हवाओं के
पंजाब डेस्क: पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। दिन के समय चलने वाली तेज गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।
जालंधर समेत कई इलाकों में बारिश
इसी बीच शनिवार सुबह राज्य के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने के बाद जालंधर समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। इसी बीच बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। गौरतलब है कि एक दिन पहले भी सुबह के समय आसमान में काले बादल छा गए थे, लेकिन बारिश नहीं हुई है।
मौसम विभाग ने जारी किया Red Alert
वहीं मौसम विभाग ने पंजाब में 29 मई के लिए रेड अलर्ट और 30 मई के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। मौसम में आए इस बदलाव के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है, हालांकि विभाग ने आगामी दिनों में मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।