Edited By Kalash,Updated: 06 Jun, 2026 03:23 PM

थाना जोधेवाल की पुलिस ने एक लड़की से जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
लुधियाना (अनिल): थाना जोधेवाल की पुलिस ने एक लड़की से जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी लड़की ने कुछ दिन पहले उसे बताया कि हरविंदर नगर का रहने वाला मोतीबुर रहमान उसे 21 मार्च को अपने घर में जबरदस्ती ले गया। इसके बाद वहां उसकी मर्जी के बिना जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा उक्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मोतीबुल रहमान के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।