Edited By Urmila,Updated: 06 Jun, 2026 11:24 AM

थाना पीएयू की पुलिस ने कार को साइड करने के हुए विवाद के चलते कार चालक से मारपीट करने और हवाई फायर करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
लुधियाना (अनिल) : थाना पीएयू की पुलिस ने कार को साइड करने के हुए विवाद के चलते कार चालक से मारपीट करने और हवाई फायर करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिस बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र पाल चौधरी ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता धर्मेंद्र सिंह पुत्र सुखवंत सिंह वासी राजा गार्डन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 4 जून को वह गली में अपनी कार लेकर जा रहा था और उसी दौरान सामने सूर्य प्रताप को अपनी गाड़ी साइड में करने को कहा और इसी दौरान सूर्य प्रताप ने गाली गलोच करना शुरू कर दिया और इसी दौरान वहां अमित ग्रेवाल इंद्रजीत बराड और तीन-चार अज्ञात व्यक्ति आ गए जिन्होंने उसके साथ मारपीट की गई। जिसके बाद आरोपियों द्वारा अपनी पिसटल के साथ दो हवाई फायर किए गए थाना प्रभारी ने बताया कि जिसके बाद पुलिस ने उक्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सूर्य प्रताप, अमित ग्रेवाल, इंद्रजीत बराड और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने और आर्म्स एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here