आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में गरमाया माहौल, सीपी दफ्तर पहुंचे निहंग सिंह और सिख जत्थेबंदियां

Edited By Kamini,Updated: 29 Jun, 2026 01:58 PM

nihang singhs and sikh organizations reached the cp office

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान और धर्म के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक व गलत शब्दावली का इस्तेमाल करने वाले आरोपी चेतन शर्मा की गिरफ्तारी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।

लुधियाना (राज): सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान और धर्म के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक व गलत शब्दावली का इस्तेमाल करने वाले आरोपी चेतन शर्मा की गिरफ्तारी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह भारी संख्या में निहंग सिंह और विभिन्न सिख जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि लुधियाना के पुलिस कमिश्नर (सीपी) दफ्तर पहुंचे, जहां उनकी सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ एक अहम मीटिंग चल रही है।

बता दें कि आरोपी चेतन शर्मा की गिरफ्तारी न होने से रोष में आए निहंग सिंहों ने बीते दिन समराला चौक से बस्ती जोधेवाल जाने वाले मुख्य मार्ग पर सरेराह चक्का जाम कर दिया था। इस प्रदर्शन के कारण हाईवे और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई थी और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे और प्रदर्शनकारियों को शांत करवाने का प्रयास किया था। कड़ी मशक्कत के बाद, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी निहंग सिंहों को आश्वासन दिया था कि सोमवार को उनकी पुलिस के उच्चाधिकारियों (सीनियर अफसरों) के साथ विशेष मीटिंग करवाई जाएगी, जहां उनकी मांगों पर तुरंत फैसला लिया जाएगा। 

पुलिस के इस पुख्ता भरोसे के बाद निहंग सिंहों ने सड़क से जाम खोल दिया था। दिए गए इसी आश्वासन के तहत आज सोमवार सुबह ही निहंग सिंह और सिख जत्थेबंदियों के नेता पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए। सिख प्रतिनिधियों का साफ कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी में ढील बरती जा रही है, जिससे सिख समुदाय में भारी रोष है। वे आरोपी की तुरंत सलाखों के पीछे धकेलने की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल, सीपी दफ्तर के भीतर सीनियर पुलिस अधिकारियों और सिख नेताओं के बीच बातचीत का दौर चल रहा है और खबर लिखे जाने तक यह मीटिंग लगातार जारी थी। पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!