Ludhiana के फैक्टरी मालिक से लाखों का Fraud, मामला जा पहुंचा बिहार

Edited By Kamini,Updated: 26 Jun, 2026 02:39 PM

fraud worth lakhs against factory owner

कारीगरों द्वारा फैक्ट्री मालिक को चूना लगाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, थाना दरेसी के इलाके बाल सिंह नगर के एक फैक्टरी मालिक ने 4 कारीगरों को जैकेट बनाने के ऐवज में 5 लाख रुपए दिए।

लुधियाना (तरुण): कारीगरों द्वारा फैक्ट्री मालिक को चूना लगाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, थाना दरेसी के इलाके बाल सिंह नगर के एक फैक्टरी मालिक ने 4 कारीगरों को जैकेट बनाने के ऐवज में 5 लाख रुपए दिए। परंतु कारीगरों ने जैकेट बनाकर नहीं दी और लुधियाना से बिहार फरार हो गए।

फैक्टरी मालिक कारीगरों की तलाश में बिहार पहुंचा और बिहार पुलिस के समक्ष इंसाफ की गुहार लगाई। जिसके बाद बिहार पुलिस ने इकबाल सिंह निवासी कबीर नगर गली न 2 बाल सिंह नगर के बयान पर जाबिर हुसैन,साबिर, रकीबुल अंसारी और मो. साबित निवासी गांव खोखसी, परिहार जिला सीतामड़ी बिहार के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर लुधियाना पुलिस को रैफर कर दी है। अब केस थाना दरेसी की पुलिस डील कर रही है। पीड़ित फैक्टरी मालिक इकबाल सिंह ने बताया कि वह फैक्टरी संचालक है। मार्किट से पैसा उठा कर उसने कारीगरों को एडवांस रुपए दिए। जिसके ऐवज में कारीगरों ने उसे जैकेट का माल सिलाई करके देना था। परंतु आरोपी कारीगरों ने न तो उसे जैकेट का माल सिलाई करके दिया और न ही रुपए वापिस लौटाए। 

चारों आरोपी कारीगरों ने उसे धौखा दिया और 5 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। जांच अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि बिहार पुलिस ने चारों आरोपी कारीगरों के खिलाफ जीरो एफ आई आर दर्ज की है। बाल सिंह नगर इलाके के रहने वाले इकबाल सिंह ने काम करने के बदले में कारीगरों को 5 लाख रुपए दिए परंतु उक्त कारीगर लाखों रुपए लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी कारीगरों को बिहार से काबू कर लुधियाना लाया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!