Phagwara की SP के घर में चोरी! गहनों सहित कीमती सामान गायब, जांच तेज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Jun, 2026 09:32 PM

theft at female sp s residence in phagwara valuables

फगवाड़ा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरों ने एक महिला पुलिस अधिकारी के घर को ही निशाना बना लिया। आरोप है कि घर से लाखों रुपये के सोने के गहने, डायमंड पेंडेंट और कैनेडियन डॉलर चोरी कर लिए गए। मामले में घर पर ड्यूटी कर रही एक होमगार्ड...

फगवाड़ा: फगवाड़ा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरों ने एक महिला पुलिस अधिकारी के घर को ही निशाना बना लिया। आरोप है कि घर से लाखों रुपये के सोने के गहने, डायमंड पेंडेंट और कैनेडियन डॉलर चोरी कर लिए गए। मामले में घर पर ड्यूटी कर रही एक होमगार्ड महिला कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार यह चोरी फगवाड़ा की एस.पी. माधवी शर्मा के घर में हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घर से सोने के गहनों के अलावा दो डायमंड पेंडेंट, 20 हजार रुपये नकद और 200 कैनेडियन डॉलर गायब पाए गए हैं।

एस.पी. की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि होमगार्ड कर्मचारी मनजीत कौर पिछले काफी समय से उनके घर पर ड्यूटी कर रही थी। वह रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक घर में तैनात रहती थी और परिवार को उस पर पूरा भरोसा था। उन्होंने बताया कि जब घर में रखी अटैची की जांच की गई तो उसमें से नकदी, सोने के गहने, दो डायमंड पेंडेंट और कैनेडियन डॉलर गायब मिले। इस संबंध में जब मनजीत कौर से पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। इसके बाद परिवार को उस पर संदेह हुआ और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर होमगार्ड महिला कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!