जालंधर में Eastwood के पास हादसा, कंटेनर और बजरी से भरे लोडर की टक्कर; 4 घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Jun, 2026 11:15 PM

horrific accident on national highway

जालंधर के नेशनल हाईवे पर ईस्टवुड के सामने मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। फगवाड़ा की ओर से आ रहे एक कंटेनर और बजरी से भरे लोडर के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास...

जालंधर: जालंधर के नेशनल हाईवे पर ईस्टवुड के सामने मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। फगवाड़ा की ओर से आ रहे एक कंटेनर और बजरी से भरे लोडर के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास चल रहे कई अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। हादसे में कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है और सड़क पर मलबा फैल जाने से यातायात प्रभावित हो गया।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। घटना के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात बहाल कराने की कार्रवाई शुरू की।

वहीं, एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!