जालंधर में पर्यावरण से खिलवाड़, गदाईपुर के आसपास के लोगों पर मंडरा रहा खतरा!

Edited By Urmila,Updated: 14 Jul, 2026 11:45 AM

environmental degradation in jalandhar

शहर के कालिया कॉलोनी के पीछे स्थित गदाईपुर नहर में गंदा पानी छोड़े जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर वार्ड नंबर-1 के पार्षद आशू शर्मा ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

जालंधर: शहर के कालिया कॉलोनी के पीछे स्थित गदाईपुर नहर में गंदा पानी छोड़े जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर वार्ड नंबर-1 के पार्षद आशू शर्मा ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

पार्षद का आरोप है कि कुछ अज्ञात लोग लगातार नहर में गंदा पानी डाल रहे हैं, जिससे जल प्रदूषण बढ़ रहा है। उनका कहना है कि इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है।

उन्होंने नगर निगम कमिश्नर और मेयर से पूरे मामले की जांच करवाकर दोषियों की पहचान करने तथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पार्षद ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो ऐसी घटनाएं आगे भी जारी रह सकती हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि नहरों और सार्वजनिक स्थानों को गंदा न करें तथा यदि कहीं इस तरह की गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!