Edited By Vatika,Updated: 18 Jul, 2026 01:31 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जालंधर में रैली के दौरान मंच पर आए तो यह बात तो जाहिर थी कि वह
जालंधर (अनिल पाहवा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जालंधर में रैली के दौरान मंच पर आए तो यह बात तो जाहिर थी कि वह पगड़ी के साथ ही एंट्री करेंगे। बस बड़ा सवाल यह था कि वो पगड़ी किस रंग की होती है, यह अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल था।
मोगा में अमित शाह ने केसरी पगड़ी के साथ एंट्री की थी तो यहां जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी पगड़ी के साथ एंट्री मारी। हरी पगड़ी सीधे तौर पर किसान वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है और हरी पगड़ी के साथ प्रधानमंत्री ने खुद को किसान वर्ग का हितैषी बताने की कोशिश की है। राज्य में किसान वर्ग का वोट हासिल करना भी भाजपा के लिए बेहद जरूरी है।
तीन कानूनों को लेकर किसान वर्गों में जो रोष था, प्रधानमंत्री उन कानूनों को वापस लेकर यह बात साबित कर चुके हैं कि उनके लिए पंजाब का किसान वर्ग कितना अहमियत रखता है।