फरार मजीठिया पहुंचे अदालत, दायर की जमानत याचिका, किस्मत का फैसला कल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Jun, 2026 08:52 PM

absconding majithia appears in court files bail plea

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की संभावित गिरफ्तारी को लेकर कानूनी लड़ाई अब अहम मोड़ पर पहुंच गई है। मजीठिया ने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए जिला अदालत अमृतसर में जमानत याचिका दायर की है, जिस पर 10 जून को होनी हैं।

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की संभावित गिरफ्तारी को लेकर कानूनी लड़ाई अब अहम मोड़ पर पहुंच गई है। मजीठिया ने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए जिला अदालत अमृतसर में जमानत याचिका दायर की है, जिस पर 10 जून को होनी हैं।  अदालत ने पुलिस को मामले से संबंधित रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में राजनीतिक और कानूनी हलकों की निगाहें 10 जून की सुनवाई पर टिकी हुई हैं, जहां यह स्पष्ट होगा कि अदालत मजीठिया को राहत देती है या नहीं।

मामले के अनुसार, मजीठिया पर एक थाने में जबरन प्रवेश कर हिरासत में लिए गए एक आरोपी को छुड़ाने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल मजीठिया पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं तथा फरार चल रहे हैं। ऐसे में सभी की नजरें 10 जून के अदालत के फैसले पर टिकी हैं, जो मजीठिया की गिरफ्तारी और आगे की कानूनी कार्रवाई की दिशा तय कर सकता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!