खाकी का बड़ा एक्शन: पुलिस ने दबोचा नामी तस्कर, सफेदपोशों व सप्लायरों को लेकर हो सकते हैं बड़े खुलासे!

Edited By Urmila,Updated: 06 Jun, 2026 10:20 AM

police nab notorious smuggler

महानगर में नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत थाना डहलों की पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है।

लुधियाना (राज): महानगर में नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत थाना डहलों की पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए लग्जरी कार में अफीम की एक बड़ी खेप की सप्लाई देने जा रहे एक शातिर तस्कर को रंगे हाथों दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम बरामद की है, पकड़े गए आरोपी की पहचान हितेशी शर्मा उर्फ नन्ना के रूप में हुई है, जो हैबोवाल क्षेत्र जस्सियां रोड, नजदीक राजौरी गार्डन का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी तस्कर 'नन्ना' के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत संगीन मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे धकेल दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती 5 जून को एसआई ममता मिन्हास अपनी पुलिस पार्टी और पूरी तफ्तीशी किट के साथ बाईपास दहलों (मलेरकोटला से लुधियाना मुख्य मार्ग) पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की गहन चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान पुलिस की विशेष टीम को एक मुखबिर खास ने बेहद पुख्ता सूचना दी कि एक शातिर नशा तस्कर भारी मात्रा में नशे की खेप लेकर अपनी लग्जरी गाड़ी से इसी मार्ग से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही खाकी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई और पुलिस पार्टी ने रास्ते को पूरी तरह ब्लॉक कर वाहनों की बारीक चेकिंग शुरू कर दी। 

इसी दौरान सामने से आ रही एक संदिग्ध सिल्वर रंग की स्कोडा कार (नंबर- DL8CAQ-1451) को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को सामने देख कार चालक के होश उड़ गए। जब पुलिस ने कार की सघन तलाशी ली, तो गाड़ी के भीतर छुपाकर रखी गई 4 किलो 560 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए अफीम की इस बड़ी खेप और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कोडा कार को अपने कब्जे में ले लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है, ताकि इस बात का भंडाफोड़ किया जा सके कि नशे की यह इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे लुधियाना व आसपास के किन-किन सफेदपोशों या स्थानीय सप्लायरों को डिलीवर किया जाना था। पुलिस को तगड़ा अंदेशा है कि इस काले कारोबार के पीछे किसी बड़े अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का हाथ हो सकता है, जिसके तार कई बड़े तस्करों से जुड़े हैं और आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!