डिलीवरी बॉय से सरेराह भिड़े लुटेरे, दातर से हमले के बावजूद जांबाज ने नहीं छोड़ा फोन, पत्थर बरसते देख भागे बदमाश

Edited By Vatika,Updated: 12 May, 2026 09:12 AM

robbery with delivery boy

महानगर में लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे दिन-दहाड़े काम पर निकले लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं

लुधियाना(राज): महानगर में लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे दिन-दहाड़े काम पर निकले लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। कैनाल रोड स्थित पालम एन्क्लेव इलाके में एक फूड डिलीवरी कंपनी के कर्मचारी के साथ लूट की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि, डिलीवरी बॉय की बहादुरी और राहगीरों की मुस्तैदी के चलते लुटेरे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।

घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद
पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के मुताबिक, डिलीवरी बॉय अपनी बाइक पर ऑर्डर देने के लिए पालम एन्क्लेव की गली में पहुंचा था। इसी दौरान एक एक्टिवा पर सवार दो नकाबपोश लुटेरे उसके पास आए और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। लेकिन लुटेरों को अंदाजा नहीं था कि उनका सामना एक जांबाज से होने वाला है। डिलीवरी बॉय लुटेरों से डरने के बजाय उनसे भिड़ गया और शोर मचाना शुरू कर दिया। खुद को घिरता देख एक लुटेरे ने अपने पास छिपाकर रखा दातर निकाला और कर्मचारी पर हमला कर दिया। डिलीवरी बॉय ने हिम्मत नहीं हारी और चिल्लाना जारी रखा। 

पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं
शोर सुनकर दो राहगीर तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े और लुटेरों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। लोगों को अपनी तरफ आता देख लुटेरे घबरा गए और बिना मोबाइल छीने एक्टिवा पर सवार होकर मौके से रफूचक्कर हो गए। हैरान करने वाली बात यह है कि इस खौफनाक वारदात के बाद भी अब तक पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। सदर पुलिस का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है, लेकिन शिकायत मिलने पर ही एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!