Ludhiana में महिला से दरिंदगी, मोबाइल बचाने के लिए बाइक से लटकी रही महिला, लुटेरों ने 80 मीटर तक घसीटा

Edited By Vatika,Updated: 12 May, 2026 09:27 AM

crime ludhiana news

मोती नगर इलाके में झपटमारों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि वे अब महिलाओं को लहूलुहान करने से भी गुरेज

लुधियाना (राज): मोती नगर इलाके में झपटमारों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि वे अब महिलाओं को लहूलुहान करने से भी गुरेज नहीं कर रहे। न्यू कीर्ति नगर में एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार लुटेरों ने एक महिला को करीब 80 मीटर तक सड़क पर घसीटा और बाद में लात मारकर नीचे फेंक दिया।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित सुशीला दोपहर के वक्त अपने किराए के घर के बाहर बैठी हुई थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन शातिर लुटेरे वहां पहुंचे। योजना के तहत दो लुटेरे बाइक लेकर कुछ दूरी पर खड़े हो गए, जबकि एक पैदल सुशीला के पास आया और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीनने के बाद आरोपी भागकर अपने साथियों की बाइक पर बैठ गया।

बहादुरी पड़ी भारी, बदमाशों ने दिखाई बेरहमी 
सुशीला ने हार नहीं मानी और लुटेरों का पीछा करते हुए बाइक पर सवार एक आरोपी को दबोच लिया। खुद को फंसता देख बाइक सवार बदमाशों ने रफ्तार बढ़ा दी, जिससे सुशीला बाइक के साथ ही सड़क पर घिसटती चली गई। बेखौफ लुटेरों ने उसे रोकने के बजाय करीब 80 मीटर तक घसीटा और फिर उसे लात मारकर नीचे गिरा दिया। इस हमले में सुशीला के पैर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

इलाका निवासियों में भारी रोष 
पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घटना के बाद इकट्ठा हुए इलाके के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि न्यू कीर्ति नगर और मोती नगर इलाके में आए दिन लूट की वारदातें हो रही हैं, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे तीखा संघर्ष करेंगे। फिलहाल थाना मोती नगर की पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!