Punjab में सनसनी! भाई के कातिल को युवक ने सरेआम गोलियों से भूना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 May, 2026 11:11 PM

sensation in punjab youth publicly guns down brother s killer

क्षेत्र में आज दिनदहाड़े हुई एक हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। पुरानी रंजिश के चलते शाहपुर बेला निवासी हरम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें शाहपुर निवासी हरजोत सिंह सिद्धू...

नूरपुर बेदी : क्षेत्र में आज दिनदहाड़े हुई एक हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। पुरानी रंजिश के चलते शाहपुर बेला निवासी हरम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें शाहपुर निवासी हरजोत सिंह सिद्धू इस कत्ल की जिम्मेदारी लेते हुए पूरी कहानी बयां कर रहा है।

वीडियो में हरजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया है कि हरम सिंह ने 13 मई 2019 को उसके भाई सुखवेंद्र सिंह की हत्या की थी। हरम सिंह चार साल जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया था। हरजोत के अनुसार, जमानत पर बाहर आने के बाद हरम सिंह उसे लगातार धमकियां दे रहा था। हरजोत ने वीडियो में आरोप लगाया कि हरम सिंह का अहंकार बढ़ गया था और वह अकसर बच्चों के सामने पिस्तौल दिखाकर केस वापस लेने का दबाव बनाता था। हरजोत के मुताबिक वारदात की रात नूरपुर बेदी में हरम सिंह अपने तीन-चार साथियों के साथ मिला और फिर से उसे उकसाने व धमकाने लगा।
 
हरजोत ने बताया कि आज नूरपुर बेदी में हरम सिंह अपने 3-4 साथियों के साथ मिला और फिर से धमकाने लगा। हरजोत के मुताबिक, "ऐसी गुलामी सहने से अच्छा था कि मैं कदम उठाऊं। मैंने आत्मरक्षा में उस पर गोलियां चलाई हैं। युवक ने वीडियो में स्पष्ट किया है कि उसने जो भी किया, पूरे होश-ओ-हवास में और सोच-समझकर किया है।
 
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और प्राथमिक तौर पर इसे पुरानी रंजिश का मामला माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!