Girlfriend के पति की धमकियों से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम! गांव में फैली सनसनी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 May, 2026 10:51 PM

tormented by threats from his girlfriend s husband

थाना समालसर के अंतर्गत पड़ते गांव लंडे निवासी मनप्रीत सिंह (33) द्वारा उसकी कथित प्रेमिका के पति द्वारा उसे धमकाने को लेकर पेड़ से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त किए जाने का मामला सामने आया है।

मोगा (आजाद) : थाना समालसर के अंतर्गत पड़ते गांव लंडे निवासी मनप्रीत सिंह (33) द्वारा उसकी कथित प्रेमिका के पति द्वारा उसे धमकाने को लेकर पेड़ से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त किए जाने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में समालसर पुलिस द्वारा जसपाल सिंह उर्फ काली तथा लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बी दोनों निवासी गांव लंडे के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर जसपाल सिंह काली को काबू कर लिया गया है। इस मामले की जांच सहायक थानेदार मनप्रीत कौर द्वारा की जा रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता टेक सिंह कहा कि गत 7 मई की शाम को मेरा बेटा मनप्रीत सिंह घर से मेरे भतीजे रामपाल सिंह के साथ उसके मोटरसाइकिल पर घर से गया था और वह लंडे बस अड्डे पर उसके मोटरसाइकिल से नीचे उतर गया। हमने अपने बेटे मनप्रीत सिंह का काफी इंतजार किया लेकिन वह रात घर वापस नहीं आया। हमें 8 मई की सुबह पता चला कि मेरे बेटे मनप्रीत सिंह का शव गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल में एक पेड़ के साथ लटक रहा है।

उसने कहा कि मेरे बेटे मनप्रीत सिंह की मृत्यु के लिए जसपाल सिंह उर्फ काली तथा लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बी दोनों निवासी गांव लंडे जिम्मेवार हैं। उसने कहा कि जसपाल सिंह उर्फ काली की पत्नी के साथ मेरे बेटे के कथित तौर पर अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर मेरे बेटे को डराया धमकाया जा रहा था और तंग किया जा रहा था। आखिर मेरे बेटे ने इनसे तंग आकर खुदकुशी कर ली। जांच अधिकारी ने कहा कि कथित आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बी की गिरफ्तारी बाकी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!