पंजाब में कांग्रेसी नेता के घर पर धमाका! फिरौती न देने पर गैंगस्टर ने दिया घटना को अंजाम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 May, 2026 09:12 PM

explosion at congress leader s house in punjab

अमृतसर के गांव सुदार में बीती रात करीब 11 बजे गांव के मौजूदा कांग्रेस सरपंच निशान सिंह के घर पर बम नूमा चीज से हमला कर ब्लास्ट किया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोगों में भारी डर देखने को मिला।

अमृतसर (रमन) : अमृतसर के गांव सुदार में बीती रात करीब 11 बजे गांव के मौजूदा कांग्रेस सरपंच निशान सिंह के घर पर बम नूमा चीज से हमला कर ब्लास्ट किया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोगों में भारी डर देखने को मिला। बताया जा रहा है कि उनसे पैसे की मांग की जा रही थी और रकम न देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। बीती रात हमलावरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए, बम नूमा चीज से जोरदार धमाका करवाया।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि इस हमले ने परिवार और गांव के लोगों को बुरी तरह डरा दिया है।

सरपंच ने बताया कि मुझे 9 तारीख दोपहर को एक विदेशी नंबर से धमकी भरा कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को गैंगस्टर जीवन फौजी बताया और मुझसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसके बाद रात को मेरे घर पर ब्लास्ट करवा दिया गया।
ब्लास्ट के बाद भी जीवन फौजी ने दोबारा कॉल कर कहा कि मुझे दो दिनों के भीतर पैसे चाहिए। अगर पैसे नहीं मिले तो समझ लेना कि तुम्हारे आसपास मौत घूम रही है। या तो मुझे पैसे दे दो, नहीं तो तुम्हारी मौत तय है।

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!